web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

बारिश के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा, रिंकू ने सांसद चन्नी को भेजा 5 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस


बारिश के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा,
7/7/2024 9:46:06 PM         Raj        Chardham Yatra, Chardham Yatra rain,             

गुड मॉर्निंग जी। असम में बारिश और बाढ़ के कारण 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। महाराष्ट्र के पुणे में चर्चित पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद मुंबई में रविवार को एक और ऐसा ही हिट-एंड-रन केस देखने को मिला है। झारखंड के देवघर में भारी बारिश से तीन मंजिला धर गिर गया। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

बीते दिन की बड़ी खबरें 

असम में बारिश और बाढ़ से 58 और UP में 13 की मौत

असम में बारिश और बाढ़ के कारण 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

मुंबई में BMW कार ने स्कूटी सवार कपल को मारी टक्कर

महाराष्ट्र के पुणे में चर्चित पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद मुंबई में रविवार को एक और ऐसा ही हिट-एंड-रन केस देखने को मिला है। तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार कपल को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर

गुजरात के बाद झारखंड में भी गिरी बहुमंजिला इमारत, 2 की मौत

झारखंड के देवघर में भारी बारिश से तीन मंजिला धर गिर गया। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। इस घटना के बाद यहां 10-12 लोग यहां दब गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में लोगों को बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। पंजाब में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री की कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर केपी की पत्नी का निधन 

जालंधर से अकाली के दल के लोकसभा उम्मीदवार रहे मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी सुमन केपी का निधन हो गया है। उनकी 68 साल की उम्र थी। पढ़ें पूरी खबर

चारधाम यात्रा भारी बारिश के कारण 8 जुलाई तक रोकी गई

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर 

पुरी की जगन्नाथ यात्रा आज से शुरू

जगन्नाथपुरी धाम भारत के चार धामों में से एक है। हर साल आषाढ़ माह में ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। पढ़ें पूरी खबर  

पंजाब में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल , जानें अपने शहर के रेट

देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। नए महीने जुलाई की बात करें तो देश के अलग अलग राज्यों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 

सुशील रिंकू ने सांसद चन्नी को भेजा 5 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस

भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के लगाए हुए आरोपों को झूठा बताया है और उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। पढ़ें पूरी खबर  

गुजरात के बाद झारखंड में ताश के पत्तों की तरह गिरा घर

झारखंड के देवघर में भारी बारिश से तीन मंजिला धर गिर गया। यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। इस घटना के बाद यहां 10-12 लोग यहां दब गए हैं। पढ़ें पूरी खबर  


आज का पंचांग

8 जुलाई 2024 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:58-12:53 मिनट तक है। राहुकाल सुबह 07:16 − 08:59 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। 

आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है, जिसमें आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपकी कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से अपने मन की बात को कहेंगे।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी यदि आपको कोई बात समझाएं।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आप अपने रहन सहन के स्तर पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, आपसे वापस मांग सकते हैं।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कोई फैसला बहुत ही जल्दबाजी में ना लें। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए किसी काम के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपका पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आप अपनी बिजनेस के कामों को लेकर कुछ सोच विचार करेंगे और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सोच समझकर आवश्यक कामों को लेना होगा, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर हो सकती हैं।

मीन (Pisces) 

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी आर्थिक  स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। यदि आपने कहीं पर कोई लोन अप्लाई किया था, तो आपके काम आसानी से बन जाएंगे।

'Chardham Yatra','Chardham Yatra rain',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY