एक बार फिर से एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, इस बार दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एअरलाइन की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइन 6E 6271 दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इंजन में आई खराबी के कारण विमान को मुंबई में ही लेंड करवा दिया गया।
लैंडिंग से कुछ समय पहले पायलट ने PAN PAN PAN' बोला, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। बता दे कि विमान का निर्धारित लैंडिंग समय रात 9.42 बजे का था, लेकिन पायलट ने रात 9.25 के करीब ही खतरे का संकेत दे दिया था। जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई में ही लेंड करवा दिया गया।
इंजन में खराबी के कारण 'पैन पैन पैन' घोषित
वही इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इंडिगो का विमान भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में उड़ान भर रहा था। इस दौरान पायलट ने इंजन नंबर 1 में खराबी के कारण 'पैन पैन पैन' घोषित किया।
जाने क्या है PAN PAN PAN
PAN PAN PAN" का मतलब है कि विमान को एक आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है जिसे तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। यह "MAYDAY" कॉल से कम गंभीर है, जो एक आसन्न खतरे को दर्शाता है। "PAN PAN PAN" का उपयोग आमतौर पर तब किया जाता है जब विमान को किसी प्रकार की खराबी का सामना करना पड़ता है या उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता होती है।