पंजाब में बारिश का दौरा जारी है जिसके कारण मौसम बदल गया है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। बता दें कि बीबीएमबी ने प्रशासन को चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बारिश के कारण फ्लड गेट खोले जा सकते हैं।
पंजाब के 6 जिलों में देखने को मिलेगा असर
जिसके चलते प्रशासन को इस बारे में सचेत रहना चाहिए। बता दें कि अगर बीबीएमबी द्वारा फ्लड गेट खोले जाते हैं, तो इसका असर पंजाब के 6 जिलों में देखने को मिल सकता है। ये होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट जिले हैं, जहा बेहद सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
खतरे के निशान से दो फीट नीचे जलस्तर
पौंग बांध में शनिवार दोपहर एक बजे बांध में जलस्तर 1,363.05 फीट दर्ज किया गया। 22 जून को पानी 1,288.76 फीट था। 42 दिन में बांध में 75 फीट जलस्तर बढ़ा है। अभी जलस्तर खतरे के निशान (1,390 फीट) से 27 और फ्लड गेट (1,365 फीट) से दो फीट दूर है।
पठानकोट के शाहपुरकंडी में रणजीत सागर बांध में पिछले चार दिन में पानी के स्तर में 6.5 मीटर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार दोपहर दो बजे झील में पानी 514.95 मीटर दर्ज किया गया, जबकि 30 जुलाई को 508.51 मीटर था। नंगल स्थित भाखड़ा बांध का जलस्तर सुबह छह बजे 1625.18 फीट पहुंच गया।