web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

पंजाब - हरियाणा में 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट


पंजाब - हरियाणा में 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा,
5/29/2024 11:04:35 AM         Kushi Rajput        Punjab Meteorological Department, Heat wave, issued red alert, Meteorological Department, western disturbance, weather update             ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ 'ਚ ਪਾਰਾ 50 ਡਿਗਰੀ ਦੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਨੇੜੇ , ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਰੈੱਡ ਅਲਰਟ  Mercury reaches near 50 degrees in Punjab-Haryana, Meteorological Department issues red alert

पंजाब हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब में मंगलवार को तापमान में तेज बढ़ोतरी देखी गई। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।  बठिंडा एक बार फिर सबसे गर्म रहा। यहां सीजन में पहली बार 49.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  यह सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सोमवार को यहां का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस था। 

6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

नौतपा का आज पांचवां दिन है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी पंजाब  में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में रेड अलर्ट रहेगा। जबकि पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज सभी शहरों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

जानें पंजाब के शहरों का तापमान

 

  • बठिंडा 49.3
  • पठानकोट 47.7
  • फिरोजपुर 46.9
  • फरीदकोट 46.0
  • अमृतसर 46.6
  • पटियाला 46.6
  • चंडीगढ़ 46.2
  • लुधियाना 46.2
  • मोहाली 44.9
  • गुरदासपुर 44.0
  • जालंधर 43.9

 

हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला

नौतपा के चौथे दिन हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहले स्थान पर राजस्थान का चुरू है। वहां का अधिकतम तापमान 50.5 रिकाॅर्ड किया गया है। सिरसा के बाद हिसार के बालसमंद का तापमान 49.3 और नूंह का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। 

रोहतक-हिसार में 3 की मौत

गर्मी व लू के कारण हरियाणा में 3 लोगों की माैत हो चुकी है। 2 दिन पहले हांसी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की डिहाइड्रेशन से मौत हो गई थी। वहीं एक दिन पहले हिसार के भारत नगर में 24 साल के पवन को दोपहर में सीढ़ियां उतरते समय चक्कर आ गया। उल्टी आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी माैत हो गई। 

हिमाचल के 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी 9 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही ऊना का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 7 डिग्री तक ज्यादा है। हमीरपुर के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री का उछाल आया है।

लोगों को घरों में रहने की सलाह

मौसम विभाग ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

गर्मी से गई 51 लोगों की जान 

मंगलवार को राजस्थान का चुरू में देश में सबसे ज्यादा 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं इससे पहले राजस्थान का फलोदी लगातार तीन दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा था। यहां शनिवार को 50°, रविवार को 51° और सोमवार को 49.4° तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को यहां 49° तापमान रहा। मंगलवार को राजस्थान में गर्मी से 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गर्मी से मरने वालों की संख्या 51 हो गई है।

 

'Punjab Meteorological Department','Heat wave','issued red alert','Meteorological Department','western disturbance','weather update'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब में इस दिन से फिर होगी भारी बारिश

    पंजाब में इस दिन से फिर होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया Yellow alert

  • मौसम विभाग की चेतावनी, अगले हफ्ते से बढ़ेगी सर्दी,

    मौसम विभाग की चेतावनी, अगले हफ्ते से बढ़ेगी सर्दी, बदलते मौसम ऐसे रखें ध्यान

  • ED की टीम पर हमला, कई जख्मी,

    ED की टीम पर हमला, कई जख्मी, लुधियाना जेल पार्टी में शामिल बंदियों पर FIR

  • पंजाब समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना,

    पंजाब समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, 23 शहरों में मौसम रहेगा खराब

  • पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम,

    पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम, 60 घंटों के भीतर मौसम मचाएगा कोहराम, IMD ने जारी किया अलर्ट

  • पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, जालंधर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान

    पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, जालंधर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान , IMD का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  •  पंजाब में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बन्स,

    पंजाब में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टर्बन्स, 2 दिन बारिश की संभावना

  • हीट वेव से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें, नहीं होंगे बीमार

    हीट वेव से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें, नहीं होंगे बीमार

  •   गर्मी-लू से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी,

    गर्मी-लू से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, पंजाब, हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम

  • भारत ही नहीं पूरी दुनिया में Heat Wave का कहर,

    भारत ही नहीं पूरी दुनिया में Heat Wave का कहर, अब तक 100 से ज्यादा मौ+तें

Recent Post

  • पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान,

    पाकिस्तान प्रधानमंत्री शरीफ का आया बयान, भारत को भुगतना होगा खामियाजा

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY