खबिरस्तान नेटवर्क: पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंंग ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि - 'कांग्रेस में सब कुछ ठीक है ऑल इज वेल'। यह बात उन्होंने चंडीगढ़ में पार्टी के 118 विधानसभा हलका कोऑर्डिनेटर की मीटिंग से पहले कही। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिंदूर पर सिर्फ महिलाओं का हक है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज करने से नशा खत्म नहीं होगा। इसके लिए ऑल पार्टी मीटिंग होनी चाहिए। मंथन होना चाहिए। इसमें उन लोगों को भी शामिल करना चाहिए जो कि नशे के आदी हैं। वड़िंग ने जाखड़ को अजगर कहा है। उन्होंने कहा कि जहां से जाखड़ कागज भरेंगे। वह कागज भरने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस बनेगी मजबूत
राजा वड़िंग ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में ऑल इज वेल। कोई भी ऐसी बात नहीं है। पंजाब से नशा खत्म हो गया है। आज मैं सीएम पंजाब को बधाई देना चाहता हूं कि 31 तारीख को रात साढ़े 12 बजे उन्हें सपना आया कि नशा खत्म हो गया है। यह नशा खत्म केवल सपने में हुआ है। इनका एक प्रवक्ता कहता है कि 8500 एफआईआर दर्ज कर दी हैं। कागज काले करने से नशा खत्म नहीं होगा। हमारे राज में 85 हजार से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई थी। नशा खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। चर्चा होनी चाहिए इसमें नशे के आदी लोग भी शामिल होने चाहिए।
सिंदूर पर सिर्फ महिलाओं का ही हक है
ऑपरेशन सिंदूर पर राजा वड़िंग ने कहा कि अब बीजेपी सिंदूर लोगों के घर-घर लेकर चले जाए। यह पंजाब की औरते हैं बीजेपी वालों की पीटेंगी। सिंदूर पर सिर्फ महिला के पति का हक है। सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती है।
हम अपने फौजों को सलाम करते हैं
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सब जानते हैं कि क्या हुआ है। हम अपनी फौजों को सलाम करते हैं। हम अपने देश के साथ हैं। राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो भी सवाल पूछे थे उनके जवाब नहीं दिए गए। फॉरेन एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्टर ने पाकिस्तान को पहले सूचना क्यों दी कि हम अटैक करने वाले हैं? आतंकियों को पनाह देने वाले आतंकियों को पीछे आगे नहीं किया होगा। दूसरा ऑपरेशन में नुकसान कितना हुआ, हमारे कितने जहाज गिरे यह भी नहीं बताया गया। जब पिछली बार हमने पाकिस्तान को कहा कि उनके जहाज गिर गए तो उन्होंने दिखाया। तो उन्होंने फ्लीट लगाकर दिखाया था। हमें दिखाना चाहिए कि हमारा कोई जहाज नहीं गिरा। लेकिन इस पर चुप्पी।