web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

ओडिशा में मोहन और आंध्र प्रदेश में नायडू ने ली शपश , पंजाब में नहीं होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल


ओडिशा में मोहन और आंध्र प्रदेश में नायडू ने ली शपश
6/12/2024 8:12:27 PM         Ojasvi Kaushal        Good Morning, Rashifal, Panchang, India News, Punjab News, hindi news             

गुडमॉर्निंग जी। ओडिशा के मोहन चरण माझी और आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया। इसके साथ ही कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 5 में से चार मंत्रियों की हार के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव की चल रही चर्चाओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विराम लगा दिया है। हरियाणा में आज से शराब और बीयर महंगी मिलेगी। देशी शराब पर जहां पर अब लोगों को पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे, तो वही बीयर पर 20 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।

ओडिशा में मोहन और आंध्र प्रदेश में नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ 

ओडिशा के मोहन चरण माझी और आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया। इसके साथ ही कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। पढें पूरी खबर...

पंजाब में नहीं होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल

पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 5 में से चार मंत्रियों की हार के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव की चल रही चर्चाओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विराम लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

लुधियाना में सतलुज नदी से युवकों के शव बरामद

लुधियाना में नदी में डूबे युवकों के शव आज बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि तीन दिन पहले कसाबद सतलुज नदी में नहाने गए चार युवकों के शव दो दिन बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। बता दें कि करीब 10 दिन पहले नदी में डूबे एक अन्य युवक का शव भी गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

आज से शराब और बीयर हुई महंगी

हरियाणा में आज से शराब और बीयर महंगी मिलेगी। देशी शराब पर जहां पर अब लोगों को पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे,तो वही बीयर पर 20 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। अंग्रेजी शराब की बोतल पर भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस में फर्जी भर्ती घोटाले का किया भंंडाफोड़ 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान पंजाब पुलिस में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़ किया है। राज्य पुलिस के 2 कर्मचारियों को पुलिस में ग्रेड- 4 कर्मचारियों की नौकरी दिलाने के बदले 102 व्यक्तियों से 26,02,926 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

फगवाड़ा के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

फगवाड़ा के पास अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली 22488 वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन पर सुबह पथराव हुआ। हालांकि, यह पत्थरबाजी बच्चों की ओर से की गई शरारत के तौर पर है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत बनाने के लिए इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पढ़ें पूरी खबर...

आज का पंचांग

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश कर चुके हैं।

आज का राशिफल

मेष (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थकान और परेशानी वाला रहेगा। आज आप किसी वजह से तनाव में रहेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। शाम के बाद घर परिवार में किसी बात पर आपस में सभी लोगों के बीच में बहस हो सकती है। हर मामले में सतर्क रहें और विवाद से बचें। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

वृष (Taurus)

वृष राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। आपको लाभ होगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं परन्तु उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। ऑफिस में आपको कुछ नए काम सौंपे जा सकते हैं। आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। करियर में कुछ बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको परिवार के लोगों खास उम्‍मीद है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आप नए प्रॉजेक्‍ट की तरफ ध्‍यान दें। इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल सकता है और आपको लाभ होगा। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपके मन में कुछ संतुष्टि का भाव रहेगा और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई गलती हो सकती है। ध्‍यान से अपना काम करें और किसी प्रकार की गलती से बचें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लोगों से लाभ होगा और आपको संकल्‍प करने पर सफलता प्राप्‍त होगी। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज आपको दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। सब कार्यों को एक एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नज़र आएंगे और आपका मन खुश होगा।

तुला (Libra)

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आज आपको तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की मदद के लिए धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से कोई विवाद हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी प्रकार का सुधार करने में बीतेगा। आज आप कार्यक्रम में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं और उस पर आपको फोकस करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको कोई फैसला सोचकर लेने की जरूरत है। हल्की फुल्की देनदारियां चुकानी पड़ सकती है। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में आज कोई भी फैसला काफी सोचकर लेने की जरूरत है। तनाव से उबरने का रास्ता यह है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आप कहीं धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। आज आपको सार्वजनिक वाहन का लाभ मिलेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ और आज आप जिन मामलों में अपना दिमाग लगाएंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। सभी कार्य में अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का फिर से संचालन करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। विपरीत हालात में मन को व्यथा होगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और सफलता प्राप्‍त होगी।

'Good Morning','Rashifal','Panchang','India News','Punjab News','hindi news'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

    ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

  • ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

    ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

  • ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

    ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

  • ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ -  ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

    ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

  • ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ  ਨੇ  V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

    ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

  • ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

    ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

  • एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

    एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

  • गुरदास्स्पुर ने  बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

    गुरदास्स्पुर ने बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

  • जालंधर में  एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

    जालंधर में एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

  • सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात

    सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात , अब हर स्कूल में चलेंगी बसें

Recent Post

  • Pak के झूठे दावों पर अफगानिस्तान ने दिया जवाब,

    Pak के झूठे दावों पर अफगानिस्तान ने दिया जवाब, कहा- मिसाइल फेंकने वाली बात गलत

  • Blackout को हलके में न लें,

    Blackout को हलके में न लें, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

  • पंजाब पुलिस ने लिया सख्त एक्शन,

    पंजाब पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, इंस्टाग्राम पर बम गिराने का Fake वीडियो पोस्ट करने पर किया गिरफ्तार

  • जालंधर के DC और पुलिस कमिश्नर ने मौजूदा हालात को मद्देनजर रखते हुए,

    जालंधर के DC और पुलिस कमिश्नर ने मौजूदा हालात को मद्देनजर रखते हुए, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

  • जालंधर के बाद लुधियाना में भी Red Alert,

    जालंधर के बाद लुधियाना में भी Red Alert, Blackout दौरान कैमरे से लेकर लेजर लाइट बंद करने के आदेश

  • अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के झूठे दावे किए खारिज,

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के झूठे दावे किए खारिज, कहा - 'भारत ने हम पर कोई भी हमला नहीं किया है...'

  • ऑपरेशन सिंदूर में 7 मई को मारे गए 5 आतंकी, लिस्ट आई सामने,

    ऑपरेशन सिंदूर में 7 मई को मारे गए 5 आतंकी, लिस्ट आई सामने, भारत ने चलाया Search Operation

  • पंजाब और जम्मू को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला,

    पंजाब और जम्मू को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, रात के वक्त नहीं चलेंगी ट्रेनें, बसों पर भी लगी रोक

  • फौजी की मां ने भारतीय मीडिया की लगाई क्लास,

    फौजी की मां ने भारतीय मीडिया की लगाई क्लास, कहा- TRP के लिए बकवास किए जा रहे, देखें Video

  • रुक सकता है भारत-पाकिस्तान का युद्ध!

    रुक सकता है भारत-पाकिस्तान का युद्ध! पाक के विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया बड़ा बयान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY