ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फ्रैंड्स कालोनी में 2 बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान गौरी के रूप में हुई है। जिसके बाद मृतका के परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
मारपीट और परेशान करते थे
लड़की की चाची सुमन ने बताया कि उनकी भतीजी गोरी की शादी को 6 से 7 साल फ्रैंड्स कालोनी में रहने वाले सुमित नाम के लड़के से हुई थी। लड़की दो बच्चों की मां है उसका एक बेटा और बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। जहां परिवार महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।
6 महीने से खाना नहीं देते थे ससुरवाले
परिवार ने आरोप लगाए कि हत्या के बाद वह सिविल अस्पताल में उसका शव रखकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद फोन करके बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। उसके सुसराल वाले पिछले 6 महीने से खाना नहीं देते थे। इस मामले को लेकर पहले पंचायती फैसला भी हो चुका था।
पंचायती फैसला होने के बाद से सुसराल पक्ष उन्हें मिलने नहीं देता था और ना ही फोन पर बात करवाता था और देर रात ससुराल वालों ने उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद अल सुबह उसका शव सिविल अस्पताल में रखकर ससुराल वाले फरार हो गए।
मृतका के गले पर निशान
थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लड़की की मौत की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचे तो शव को देखा, शव के गले पर लटकने का निशान है। बालाजी परिवार की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस पर परिवार के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।