web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट, ATP के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार


रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट,
5/23/2025 5:05:41 PM         Raj        Raman Arora, Jalandhar MLA Arrested, Raman Arora Arrested, Punjab Government Jalandhar, Corruption charges, Jalandhar Big Breaking News, Jalandhar Latest News            ਵਿਧਾਇਕ ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ 7 ਘੰਟੇ ਚੱਲੀ RAID 

ख़बरिस्तान नेटवर्क : विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस की टीम ने साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद घर से अरेस्ट कर लिया। रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गाड़ी में काले पर्दे लगाकर अपने साथ ले गई। रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई।

समधी राजू मदान के घर भी रेड

वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है विजिलेंस अब रमन अरोड़ा के समधी राजू मैदान के घर भी रेड करने पहुंची। मगर विजिलेंस की टीम को वहां पर कुछ खास मिला नहीं है। जिस वजह से उन्हें राजू मदान के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा।

सीएम पोर्टल पर मिल रही थी शिकायतें

जानकारी देते हुए आप नेता बलतेज पन्नू ने बताया कि सीएम के पोर्टल पर रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। वह जालंधर के असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर लोगों को नोटिस भेजते थे और उसके बाद मामला रफा-दफा करने के लिए मोटी रकम लेते थे। 

उन्होंने आगे बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पहले एटीपी के खिलाफ कार्रवाई की गई और फिर उसके बाद आज विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ रेड की जा रही है।  विजिलेंस की उनके घर पर रेड चल रही है। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।

आप ने लिखा- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਬੇਗਾਨਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ! pic.twitter.com/eOMuYdJGNS

— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 23, 2025

आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपना हो गया बेगाना भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। भ्रष्टाचार मामले में जालंधर के मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस की रेड। जालंधर नगर निगम अधिकारियों के जरिए लोगों को झूठे नोटिस भेजवा कर मामले को रफा-दफा करने के लिए बड़ी रकम लेता था।

हाल ही में छीनी गई थी सिक्योरिटी

हाल ही में रमन अरोड़ा की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापिसी ले ली थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि इस फैसले का कारण नहीं पता और फिलहाल उनके पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद बाजार में व्यापारी ने लड्डू भी बांटे थे। इसके बाद वह दो दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे। 

कपड़े का है कारोबार

रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

2021 में आए थे सियासत में

रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने। विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है।

'Raman Arora','Jalandhar MLA Arrested','Raman Arora Arrested','Punjab Government Jalandhar','Corruption charges','Jalandhar Big Breaking News','Jalandhar Latest News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार,

    मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

  • आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ,

    आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ, बोले - 'आज बड़ी घटना होने से बची'

  • कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा,

    कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा, गोली चलने के आरोप

  • लैंटर में छिपा रखी थी शराब,

    लैंटर में छिपा रखी थी शराब, एक एक कर निकाली सैंकड़ों बोतलें

  • AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट,

    AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट, लिखा - अपना हो या बेगाना भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

  • सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora,

    सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora, एटीपी वशिष्ठ के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क,

    रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क, विजिलेंस ने पहले जुटाए सबूत

  • MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय,

    MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय, जानें किसने क्या-क्या कहा

  • रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट,

    रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट, ATP के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी,

    रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी, भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे, देखें Video

Recent Post

  • बदल गया इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम,

    बदल गया इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम, अब इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के नाम से जानी जाएगी

  • अब बिना पंडित के नहीं होगी शादी की Registry,

    अब बिना पंडित के नहीं होगी शादी की Registry, बदला मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए नियम

  • पायलट ने डिप्टी सीएम शिंदे का प्लेन उड़ाने से किया इंकार,

    पायलट ने डिप्टी सीएम शिंदे का प्लेन उड़ाने से किया इंकार, कहा - ड्यूटी खत्म होने के बाद नहीं भरेगा उड़ान

  • जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह की पेशी,

    जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह की पेशी, कोर्ट ने इतने दिनों की रिमांड पर भेजा

  • कनाडा में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या,

    कनाडा में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या, डेढ़ साल पहले ही पत्नी के साथ गया था

  • क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के होने वाले जीजा पर लगे गंभीर आरोप,

    क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के होने वाले जीजा पर लगे गंभीर आरोप, बेरहमी से पीटा युवक वायरल हुआ वीडियो

  • केदारनाथ में बड़ा हादसा होने से बचा,

    केदारनाथ में बड़ा हादसा होने से बचा, श्रद्धालुओं से भरा हेलिकॉप्टर की हाईवे पर करवानी पड़ी इमरजैंसी लैंडिंग

  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार पार,

    देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार पार, रमन अरोड़ा के साढू राजन कपूर भी राडार पर

  • 8 जून को 4 घंटे के लिए बंद रहेगा UPI Server,

    8 जून को 4 घंटे के लिए बंद रहेगा UPI Server, नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

  • क्या आपके भी फोन पर आया अलर्ट मैसेज,

    क्या आपके भी फोन पर आया अलर्ट मैसेज, जानें इसके पीछे की वजह

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY