web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पटियाला के गांव का किया दौरा, तालाबों की सफाई और खेल मैदानों के नवीनीकरण का किया निरीक्षण


तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पटियाला के गांव का किया दौरा,
5/16/2025 1:28:27 PM         Raj        Tarunpreet Singh Saund, Patiala, Inspection, Cleaning Pond, Punjab News             

खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों का स्वरूप और रूपरेखा बदलने में एक नया अध्याय लिख दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों के लिए किए गए 'आप सरकार' के कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सौंद ने कहा कि पंजाब के गांवों के 15000 तालाबों की सफाई और 13000 ग्रामीण खेल मैदानों की शानदार पहल से गांवों का कायाकल्प होगा और गांववासियों का जीवन स्तर ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नालायकी के कारण न तो गांवों के नौजवानों के लिए खेल मैदानों की ओर कोई ध्यान दिया गया और न ही तालाबों की साफ सफाई की परवाह की गई।

राजपुरा ब्लॉक के गांव खिजरगढ़ (बनूड़) में विधायिका नीना मित्तल के साथ ग्रामीण खेल मैदान का निरीक्षण करने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सौंद ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए दो स्थान बहुत खास होते हैं। एक गांव का खेल मैदान और दूसरा गांव का तालाब। इन दोनों से गांव की खुशहाली और गांव के युवाओं के बारे में पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के सभी गांवों में खेल मैदान बनाने या मौजूदा खेल मैदान को अपग्रेड करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और पूरे पंजाब के तालाबों की सफाई का बीड़ा उठाया हुआ है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण पुनरुद्धार मिशन के हिस्से के रूप में, पंजाब सरकार राज्य भर के गांवों में 13000 से अधिक खेल मैदान बना रही है या अपग्रेड कर रही है। यह एक ऐसा कदम है जो गांवों में रहने वाले युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांवों के खेल मैदान सरकार के 'नशा-मुक्त पंजाब' के दृष्टिकोण से सीधे तौर पर जुड़कर, युवाओं की भागीदारी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेल मैदानों की योजना सभी 154 ब्लॉकों में लागू की जा रही है। गांवों का स्वरूप बदलने के लिए 3,500 करोड़ रुपये के बजटीय फंडों के उपयोग के साथ-साथ मनरेगा और वित्त आयोग के अनुदान जैसी योजनाओं का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब भर में 3,000 मॉडल खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं जिसमें स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध खेलों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में स्थित 4300 मौजूदा खेल मैदानों को भी अपग्रेड किया जा रहा है और कई गांवों में नए खेल मैदानों का निर्माण जारी है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि बहुत सारे ग्रामीण बच्चे खेल के मैदानों या खेल सुविधाओं तक पहुंच के बिना बड़े होते हैं। अच्छी तरह से सुसज्जित, सुरक्षित और हरे-भरे खेल के मैदान बनाकर, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर बच्चे को, हर गांव में, खेलने, प्रतिस्पर्धा करने और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

बाद में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने अजीजपुर, फरीदपुर गुज्जरां, भटेड़ी, नलास खुर्द और माणकपुर गांवों के खेल मैदानों और तालाबों की साफ सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अजीजपुर स्टेडियम के काम का जायजा लेते हुए कुछ कमियों का गंभीर नोटिस लिया और एडीसी पटियाला को इसकी रिपोर्ट देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में 15,000 गांवों के तालाबों का पुनरुद्धार ग्रामीण परिवर्तन में एक नया अध्याय जोड़ेगा। पंजाब सरकार ने 15,000 से अधिक गांवों के तालाबों को साफ करने, पुनर्जीवित करने और पानी ट्रीट करने के लिए अपनी तरह का पहला मिशन शुरू किया है। यह मिशन पंजाब के 154 ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फील्ड रिपोर्टों के अनुसार 1,587 तालाबों में पानी निकालने का काम पूरा हो गया है और 4,408 तालाबों में काम चल रहा है। सभी तालाबों में पानी निकालने का काम 30 मई, 2025 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 515 से अधिक तालाबों में गाद निकालने का काम भी पूरा हो गया है और 1901 तालाबों में यह काम चल रहा है। सौंद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले चरण में 5000 थापर/सीचेवाल मॉडल बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तालाबों की सफाई का काम सिर्फ एक सफाई परियोजना नहीं है। यह गांवों के जीवन में मान-सम्मान वापस लाने के लिए एक लहर है। बहुत समय से गांवों के तालाब डंपिंग ग्राउंड बन गए थे जो कि गंदे और बदबूदार थे। कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और जंगली बूटी के इकट्ठा होने के कारण, तालाबों का पानी पशुओं के लिए अयोग्य हो गया था, मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल था, और खेती के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। अब यह साफ जल स्रोतों में बदल रहे हैं जिसका उपयोग कृषि के लिए किया जाएगा। तालाबों की सफाई से गांवों के निवासियों के मान सम्मान में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि दशकों में पहली बार पंजाब के सभी तालाबों में बड़े पैमाने पर डी-वाटरिंग और डी-सिल्टिंग की जा रही है जिससे गंदे पानी को साफ करके पानी की स्टोरेज क्षमता और प्राकृतिक प्रवाह को महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ाया जा रहा है।

'Tarunpreet Singh Saund','Patiala','Inspection','Cleaning Pond','Punjab News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

    ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 'ਚ ਜਿਮ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ 15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

  • ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

    ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਾਰੀ, ਇਸ ਕਰਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਧਾਰਨਾ ਦੇਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ - ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ

  • ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

    ਚੰਡੀਗ੍ਹੜ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦਾ ਬਦਲਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਦੁਸ਼ਯੰਤ ਚੌਟਾਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਤੇ ਡਾ: ਦਲਜੀਤ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੰਗਿਆ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਜਵਾਬ

  • ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ -  ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

    ਵਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਤੇ ਚਕੇ ਸਵਾਲ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਵੀ ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬਣੀ ਕਿਵੇਂ ਯਕੀਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ

  • ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ  ਨੇ  V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

    ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ V.V.I.P ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਾਇਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ

  • ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

    ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਨ ਆਸ਼ੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਸੀਆਂ ਤੰਜ ਕਿਹਾ - ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਖਜਾਨ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਹਿਸਾਬ

  • एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

    एक्सिस बैंक में कर्मी ने किया करोड़ों का घपला, इंटरनल बैंक विजिलेंस ने दी दबिश

  • गुरदास्स्पुर ने  बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

    गुरदास्स्पुर ने बुलेट और पल्सर की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल,

  • जालंधर में  एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

    जालंधर में एडिक्शन सेंटर की महिला काउंसलर और उसके साथ पर 3 नकाबपोशों ने किया तलवारों से हमला

  • सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात

    सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की नई सौगात , अब हर स्कूल में चलेंगी बसें

Recent Post

  • पंजाब में आंधी-बारिश की चेतावनी,

    पंजाब में आंधी-बारिश की चेतावनी, भारत सरकार बढ़ाएगी रक्षा बजट

  • उड़ता पंजाब से बदलता पंजाब:

    उड़ता पंजाब से बदलता पंजाब: AAP ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला- अरविंद केजरीवाल

  • भारत सरकार बढ़ाएगी अपना रक्षा बजट

    भारत सरकार बढ़ाएगी अपना रक्षा बजट PSEB ने 10वीं क्लास के रिजल्ट किए जारी

  • LPU ने तुर्की-अजरबैजान के साथ सभी समझौते किए खत्म,

    LPU ने तुर्की-अजरबैजान के साथ सभी समझौते किए खत्म, चांसलर डॉ. अशोक मित्तल बोले - देश सर्वोपरि

  • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का नींव पत्थर रखा

    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का नींव पत्थर रखा

  • भारत बढ़ाएगा अपना रक्षा बजट,

    भारत बढ़ाएगा अपना रक्षा बजट, 5 हजार करोड़ तक बढ़ा सकता है

  •  Pune के बाद अब जालंधर में भी तुर्की के सेब का बायकाट,

    Pune के बाद अब जालंधर में भी तुर्की के सेब का बायकाट, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का दिया था साथ

  • पंजाब में सीएम मान ने शुरु की नशा मुक्ति यात्रा,

    पंजाब में सीएम मान ने शुरु की नशा मुक्ति यात्रा, कहा - 'नशा मुक्त पंजाब हमारी सरकार का संकल्प'

  •  अमूल और मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम,

    अमूल और मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें नई कीमतें

  • नर्सरी क्लास के बच्चे को चुप कराने के लिए टीचर ने मारा थप्पड़,

    नर्सरी क्लास के बच्चे को चुप कराने के लिए टीचर ने मारा थप्पड़, तड़प-तड़प कर हुई मौ'त

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY