ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के लॉस एंजलिस में ट्रंप सरकार के खिलाफ अवैध प्रवासियों के प्रदर्शन ने तीसरे दिन हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर में कई जगह आगजनी कर दी। सैंकड़ों गाड़ियों को आग तक लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी मैक्सिकों का झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए।
प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस से हमला
हालात पर काबू पाने के लिए अमेरिकी नेशनल गार्ड्स ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट्स फायर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भीड़ को पीछे हटने पर मजबूर हो गई। कई प्रदर्शनकारी अमेरिकी झंडे पर थूकते और जलाते भी नजर आए।
बताया जा रहा है कि घटना मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के बाहर हुई, जहां प्रदर्शनकारी जुटे थे। कुछ प्रदर्शनकारी "गो होम" और "शेम" के नारे लगाने लगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शहर पर अवैध प्रवासियों का कब्जा है, इसे जल्द आजाद कराया जाएगा।