View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

12:29 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर से बड़ी खबर है। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के ऑफिस और घर पर पंजाब विजिलेंस की टीमों ने रेड की है। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस की टीम ने जालंधर के हरि मंदिर के पास से हिरासत में लिया। विजिलेंस उनके अशोक नगर स्थित घर में जांच कर रही है।  

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा  2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चुने गए थे और वर्तमान में पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। हाल ही में, रमन अरोड़ा चर्चा में आए हैं क्योंकि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है।

उन्होंने बताया था कि उन्हें इस निर्णय का कारण नहीं पता और फिलहाल उनके पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद एक व्यापारी ने लड्डू भी बांटे थे। इसके बाद वह दो दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे। 

जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एक सहायक टाउन प्लानर की गिरफ्तारी के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की जांच में रमन अरोड़ा का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है ।

कपड़े का है कारोबार

रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

2021 में आए थे सियासत में

रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने।

विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है। 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

राजस्थान के जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड में मारे गए 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश में जुटे परिवारों के दो-दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में विशेष इंतज़ाम […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा उपचुनाव के फर्जी साइन के आरोपी नवनीत चतुर्वेदी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। जहां नवनीत चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी में है तो वहीं पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है। अब पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में पहुंची है और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। हाईकोर्ट […]

|

|

|

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे फोड़ने की सशर्त अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, लेकिन पर्यावरण के साथ समझौता भी नहीं होगा। कोर्ट ने संतुलित रुख अपनाते हुए सीमित समय में ग्रीन […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले में नौवें दिन आज पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। दिवंगत अफसर की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने आज सुबह ही पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दी है और वह पीजीआई अस्पताल में मौजूद भी है। मेडिकल बोर्ड की टीम पूरन कुमार […]

|

|

|

हरियाणा में ठंड का असर शुरू हो गया है, जिसके कारण अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बता दे कि यह बदलाव सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए किया गया है । जिसके कारण अब दोहरी शिफ्ट यानी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी […]

|

|

|

बरनाला के धनौला रोड पर बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर देर रात दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टायर फटने के कारण हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, एक कार में पति-पत्नी और […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का बुधवार सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रवि नाइक 79 वर्ष के थे और दो बार गोवा के सीएम भी रह चुके थे। नाइक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पोंडा स्थित उनके आवास पर […]

|

|

|

जालंधर के रामामंडी चौक पर देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र को फगवाड़ा जा रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कई मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर को नींद आने के कारण […]

|

|

|

त्यौहारों के सीजन में जहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं ट्रेनों की देरी और रद्द होने से सफर करने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है। अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़ा) के लिए चलाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) का संचालन कल तक रद्द रहेगा। ट्रेनों की देरी के क्रम में 11057 […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ऊना में माता चिंतपूर्णी दरबार में तब चमत्कार हुआ जब एक मूक बधिर की आवाज लौट आई और उसे सुनने भी लगा। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में होशियारपुर निवासी 35 साल के सरजू शर्मा बचपन से ही बोल सुन नहीं सकता था। सरजू शर्मा कई बार माता चिंतपूर्णी कई बार आ […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क