View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का बुधवार सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रवि नाइक 79 वर्ष के थे और दो बार गोवा के सीएम भी रह चुके थे। नाइक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पोंडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है।

मात्र 6 दिन के CM और 28 महीने के किंग
रवि नाइक ने अपना राजनीतिक सफर पोंडा के पार्षद के रूप में शुरू किया। 1984 में उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के टिकट पर पोंडा से पहली बार विधायक बनकर गोवा विधानसभा में प्रवेश किया। साल 1991 में पहली बार वह गोवा के सीएम बने 28 महीने तक इस पद पर रहे।

2 अप्रैल 1994 को वह दूसरी बार गोवा के CM बने, लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ 6 दिनों तक चला। यह गोवा के इतिहास का सबसे छोटा कार्यकाल था। इसके बाद साल 1998 में वह उत्तरी गोवा से कांग्रेस के सांसद भी रहे।

जब-जब नाइक पलटे, तब-तब गोवा की सत्ता डगमगाई!
रवि नाइक का राजनीतिक करियर कई बार पार्टी बदलने के लिए भी सुर्खियों में रहा। अक्टूबर 2000 में वह पहली बार भाजपा में शामिल हुए, लेकिन 2002 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में लौट आए। साल 2007 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को सरकार बनाने में मदद की और अगले पांच सालों तक राज्य के गृह मंत्री रहे।

फिर 2021 में उन्होंने दूसरी बार भाजपा का दामन थामा और 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा। पोंडा से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री (कृषि) के रूप में शपथ ली।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क