ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में CIA स्टाफ ने 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जो खालड़ा थाने में तैनात थे। CIA स्टाफ की इस कार्रवाई के बाद पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है।
CIA स्टाफ ने गुप्त जानकारी के बाद की कार्रवाई
दरअसल CIA स्टाफ को SI साहिब सिंह के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हैं और नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल हैं। जिसके बाद एसपी रिपुतापन सिंह की अगुवाई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया, जिसने साहिब सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
पाकिस्तान आ रहे नशे की करता था सप्लाई
बताया जा रहा है कि आरोपी SI पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब सहित अन्य राज्यों में भेजने में मदद करता था। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।