ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बटाला में कादियां राजपूतां गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग काफी डरे हुए नजर आए।
डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर किया
जानकारी के मुताबिक सरपंच गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जारी
वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस ने वायरल हो रही पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।