ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने पंजाबी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। वह बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें धमकी देता था और पैसे ऐंठता था। वह अपनी गैंग के साथ इन वारदातों को अंजाम देता था।
2024 से दे रहा वारदातों को अंजाम
पुलिस के मुताबिक अर्शदीप अपने साथियों के साथ सिटी ऑफ टोरंटो के अफसर बनाकर घरों में जाते और बिल्डिंग का सर्वे करते। उसके बाद बुजुर्गों को घरों की तुरंत मरम्मत करने के लिए कहते। जो रिपेयर के लिए आनाकानी करते उन्हें कानूनी कार्रवाई के नाम पर धमकाते हैं।आरोपी कनाडा में 2024 से लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने आगे बताया कि अर्शदीप सिंह के गैंग की करतूतों का पता तब चला जब एक बुजुर्ग ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया। अब खुलासा हुआ है कि अर्शदीप सिंह व उसके गैंग ने कंस्ट्रक्शन फ्रॉड के नाम पर कई बुजुर्गों को लूटा है।