ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्किट में करीब 450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है।