ख़बरिस्तान नेटवर्क : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किर स्टार्मर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कंपनियां इसका विरोध करती हैं तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। बच्चों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनका बचपन हमारे लिए सर्वोच्च प्रथामिकता है।
बच्चों की खुशी से कोई समझौता स्वीकार नहीं
ब्रिटिश पीएम ने आगे कहा कि मैं बच्चों की सुरक्षा और खुशी से किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं हूं। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे देश भी लगा चुके हैं प्रतिबंध
इस फैसले के साथ ब्रिटेन उन देशों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है जो बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को कंट्रोल करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील और इंडोनेशियाभी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए आयु-आधारित नियम लागू कर चुके हैं या उनकी घोषणा कर चुके हैं।