No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित एक आर्मी कैंप के भीतर बने स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे कैंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेना की फायर ब्रिगेड और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।घटनास्थल पर 100 से ज्यादा जवान मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

इस घटना में आर्मी कैंप के स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से आसमान में काला धुआं फैल गया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर से भी दिखाई दीं। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और सेना की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को

|

|

|

Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान एटीएस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे

|

|

|