ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर मिसाइलें दागी। नॉर्थ कोरिया की तरफ से एक-दो नहीं बल्कि 10 मिसाइलें दागी गई हैं। यह मिसाइलें ऐसे समय में दागीं गई हैं जब साउथ कोरिया अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहा है।
रूस और चीन का करीबी है नॉर्थ कोरिया
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को चीन और रूस का करीबी माना जाता है, जबकि साउथ कोरिया लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी है। इसी कारण वहां अमेरिकी सैन्य बेस भी है।
किम जोंग उन ने ऐसे समय में मिसाइल दागी गई है, जब अमेरिका ने साउथ कोरिया से अपने कुछ THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम को हटा लिया है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया की इस कार्रवाई से साउथ कोरिया की परेशानी बढ़ गई है।