No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से कई जिलों में धुंध छाई हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वही मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों से समुद्र की ओर हवाएं चलने लगी हैं, जिससे कोहरे में कमी आएगी। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध के कारण अमृतसर-अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि सुबह 10 बजे तक धूप निकलने के साथ धुंध छंटने की संभावना है। उत्तर दिशा से तेज हवाएं चलने के कारण ठंड का असर अभी बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास पहुंच चुका है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है, जो 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तमिलनाडु में अब सियासी सस्पेंस खत्म हो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर एक चलते

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर श्री राम चौक पर भाजपा नेताओं

|

|

|

पंजाब के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क