जालंधर के वार्ड नंबर 57 स्थित गुरु रामदास एंक्लेव में नई सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। इलाके में लंबे समय से सड़कें खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat, जालंधर शहर के मेयर Vaneet Dhir, वार्ड पार्षद कविता सेठ और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सौरभ सेठ का धन्यवाद किया।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से इलाके की तस्वीर बदलेगी और लोगों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।इलाका निवासियों ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।