ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-ईरान के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें आसमान को छू रही हैं। जिसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में पड़ रहा है। जहां भारत ने लगातार तीसरी बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तो वहीं पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती करते हुए आम लोगों को राहत दी है।
पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 सस्ता
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत ₹6.00 की कटौती के बाद ₹403.78 प्रति लीटर हो गई है। वहीं हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत ₹6.80 प्रति लीटर की कटौती के बाद ₹402.78 प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल-डीजल की नई दरें शनिवार यानि 23 मई से लागू हो गई हैं।
लगातार दूसरे हफ्ते कम किए रेट
बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते ईंधन की कीमतों में कटौती की है। पिछले हफ्ते भी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि, मौजूदा कटौती के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेहद उच्च स्तर पर बनी हुई हैं