ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंडोनेशिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश में 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कालीमंतन राज्य में हुआ है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टी आज सुबह ही की है। हादसे का बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
वीरवार को भरी थी उड़ान
जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने वीरवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। जिस जगह पर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है। रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर का मलबा उस जगह से 3 किलोमीटर दूर मिला, जहां पर संपर्क टूटा था।
हादसे की वजह सामने नहीं आई
हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे और सभी की इस हादसे में मौत हो गई। यह हेलिकॉप्टर एक पाम ऑयल कंपनी के प्लांटेशन इलाके से उड़ा था और एक निजी एविएशन कंपनी का था।