ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 8 नगर निगम और 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।
818 सीटों पर AAP आगे
मतगणना में 818 वार्डों में AAP जीत चुकी है। कांग्रेस दूसरे 329 और आजाद उम्मीदवार 236 के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि अकाली दल 161 और भाजपा 123 सीटें मिली हैं। हालांकि कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में दबदबा दिखाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 31 में जीत हासिल की है।
वोटों की गिनती के दौरान भारी सुरक्षा तैनात
राज्यभर में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया जारी है। सभी सेंटरों के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश रोका जा सके। केवल पासधारी उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है।
सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है चैकिंग
स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पूरी व्यवस्था तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच की गई है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित जिलों के एसएसपी संभाल रहे हैं।