View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के चौड़ा बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ‘आतम ज्वैलर्स’ के मालिक आतम प्रकाश की दुकान पर आए एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी और प्लानिंग के तहत 5 तोले सोने का सेट चुराकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक दिन पहले की थी रेकी
पीड़ित ज्वैलर आतम प्रकाश ने बताया कि आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी। वह एक दिन पहले दोपहर करीब 3 बजे भी ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने काफी देर तक सोने के आभूषणों को देखा और एक सेट पसंद करने का नाटक किया ताकि वह ज्वैलर का भरोसा जीत सके। उसने दुकान से निकलते समय यह कहकर विश्वास दिलाया कि वह अगले दिन आकर खरीदारी करेगा।

चालाकी से नौकर को बनाया निशाना
अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी दोबारा दुकान पर पहुंचा और कल वाला ही सेट दिखाने की मांग की। आतम प्रकाश ने उसे कुर्सी पर बैठाया और कोल्ड ड्रिंक की पेशकश की। चोर ने अपनी चतुराई दिखाते हुए कोल्ड ड्रिंक के बजाय बाहर से कैन मंगवाने का आग्रह किया। जैसे ही ज्वैलर ने नौकर को कैन लेने के लिए दुकान से बाहर भेजा, आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया। आतम प्रकाश ने जैसे ही काउंटर पर सोने का सेट रखा, आरोपी ने पलक झपकते ही उसे उठाया और दुकान से बाहर दौड़ लगा दी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इस पूरी घटना का लाइव वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी कितनी सहजता से दुकान के अंदर दाखिल होता है और मौका मिलते ही करीब 8 लाख रुपये कीमत का सोने का सेट लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आसपास के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी की प्रसिद्ध

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में दो पक्षों के बीच हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट

|

|

|

आधी रात छात्रों के नाम PM मोदी का संदेश प्रधानमंत्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों विवादों में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम ने शहर के मैरिटन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क