ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मोहाली की NIA कोर्ट ने आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद से जड़े 3 कश्मीरी स्टूडेंट्स को 10-10 साल की सजा सुनाई है। दोषी ठहराए गए जाहिद गुलजार, यासिर रफीक भट और मोहम्मद इदरीस शाह कश्मीर के रहने वाले हैं। इन दोषियों में एक आतंकी मूसा का चचेरा भाई भी है।
NIA की कोर्ट ने इन तीनों स्टूडेंट्स देश के खिलाफ साजिश रचने, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट से जुड़े मामलों में दोषी पाया। इन आरोपियों को 8 साल पहले जालंधर और मोहाली से गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि उनका चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था।