View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग करने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर अभिजीत किंगरा को कनाडा से डिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने स्पष्ट किया है कि किंगरा जैसे अपराधी को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे जल्द से जल्द निष्कासित किया जाना चाहिए।

एक साल से कनाडा की जेल में बंद है किंगरा
अभिजीत किंगरा पिछले करीब एक साल से कनाडा की जेल में बंद है। उस पर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के अलावा कई लोगों से रंगदारी वसूलने के आरोप भी लगे हुए हैं। मामले की सुनवाई के बाद आईआरबी ने 15 जून को उसके खिलाफ डिपोर्टेशन का फैसला सुनाया।

भारत भेजे जाने पर जान का खतरा बताया
सुनवाई के दौरान किंगरा ने बोर्ड के सामने दावा किया कि यदि उसे भारत भेजा गया तो उसकी हत्या की जा सकती है। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए डिपोर्टेशन का विरोध किया। हालांकि बोर्ड ने उसकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और डिपोर्ट के आदेश बरकरार रखे।

फायरिंग के बदले 4 हजार डॉलर मिलने का दावा
सुनवाई के दौरान किंगरा ने एक अहम खुलासा भी किया। उसने बताया कि एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने के लिए उसके एक सहयोगी ने उसे 4,000 डॉलर देने की पेशकश की थी। इसी लालच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसके इस बयान के बाद मामले को लेकर कई नए सवाल भी खड़े हो गए हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क