ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सुबह-सुबह साढ़े 10 बजे करीब रेलवे विभाग को जानकारी मिली की पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो गाड़ी में एक्सीडेंट हो गया है। जिस कारण ट्रेन का एक कोच डिरेल हो गया और आग लग गई है। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग रिलीफ ट्रेन, NDRF, स्थानीय पुलिस, GRP, RPF, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह पूरी घटना मॉकड्रिल का हिस्सा था
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी हमारी एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी। जिसका मकसद इमरजैंसी स्थितियों में अपनी तैयारियों को चैक करना था। प्रशासन के सहयोग के कारण हम इस मॉकड्रिल को सफल तरीके से आयोजन कर पाए।
15 मिनट के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
उन्होंने आगे बताया कि मॉकड्रिल दौरान पाया गया कि किसी बड़े रेल हादसे की स्थिति में बचाव टीमें कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में कितना समय लगता है। अभ्यास के दौरान कोच में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कोच को काटने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। सूचना मिलने के मात्र 15 मिनट के अंदर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू कर दिया था।