ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार को हटाया जा सकता है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 जून यानि के शनिवार को होने वाली मीटिंग में इसका ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही इस मीटिंग में तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान और वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह देने की काफी ज्यादा चर्चाएं हैं।
श्रेयस की ढाई साल बाद टी-20 टीम में वापसी
श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। टीम कॉम्बिनेशन के चलते वे टीम से बाहर थे।
इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है।
इस कारण सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी
सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के एशिया कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप जिताया। इस दौरान भारत ने कई द्विपक्षीय सीरीज भी जीती।
पर सूर्यकुमार की खराब फॉर्म उनके टीम इंडिया से बाहर जाने का मुख्य कारण बनी। आईपीएल में भी उनका बल्ला खास कमाल नहीं कर पाया। जिस कारण उन्हें टीम से हटाए जाने की चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई है।