ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पिछले कुछ दिनों से एक हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के कई न्यूज वेब पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई। एक बड़े मीडिया ग्रुप की खबर के मुताबिक शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे पर एक युवती से कथित छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।
बड़े मीडिया ग्रुप ने भी चलाई न्यूज
एक बड़े मीडिया ग्रुप की न्यूज में आगे दावा किया गया कि युवती घर में काम करती है और अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके साथी ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।
किसी भी पुलिस अधिकारी न्यूज में बयान नहीं
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर प्रकाशित होने के बावजूद उसमें कथित पीड़िता का कोई बयान शामिल नहीं था और न ही पुलिस की ओर से किसी अधिकारी का आधिकारिक पक्ष सामने आया। ऐसे में खबर के स्रोत और उसकी सत्यता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
खबर डिलीट होने के बाद और गहराया मामला
चर्चा का विषय यह भी बना कि कुछ न्यूज पोर्टलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित होने के बाद यह खबर बाद में हटा दी गई। इससे लोगों के बीच यह सवाल और गहरा गया कि यदि मामला सही था तो आधिकारिक जानकारी क्यों सामने नहीं आई, और यदि खबर पुष्ट नहीं थी तो उसे प्रकाशित कैसे किया गया।
मामले की सच्चाई को लेकर उठे सवाल
फिलहाल इस पूरे मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि मामला वास्तव में दर्ज हुआ था या नहीं, अथवा खबर किसी अपुष्ट जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई। आधिकारिक पुष्टि के अभाव में यह मामला अब भी रहस्य बना हुआ है।