ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पर जुलाई के महीने में ही पीएम मोदी पंजाब आएंगे। खुद इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने दी है।
फरवरी महीने में भी आए थे पीएम मोदी
आपको बता दें कि इससे पहले 1 फरवरी को पीएम जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था।