View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के जैतेवाली इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने बुजुर्ग महिला को उसके दामाद की आवाज़ में फोन कर विश्वास में लिया और बातचीत के दौरान उसके बैंक खाते से 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की पहचान पूनम के रूप में हुई है।

अकेले रहने का उठाया फायदा
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है और बेटी की शादी हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती हैं। बीती 8 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका दामाद बताते हुए कहा, “मां जी, मैं आपका दामाद बोल रहा हूं।” आवाज इतनी मिलती-जुलती थी कि महिला को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

बातचीत में उलझाकर खाते से उड़ाए लाखों रुपये
ठग ने महिला को काफी देर तक बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान उसने बेहद शातिर तरीके से बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और ट्रांजैक्शन प्रक्रिया का फायदा उठाते हुए महिला के खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 8.25 लाख रुपये निकाल लिए। पूरी बातचीत के दौरान महिला को ठगी का एहसास तक नहीं हुआ।

मैसेज देखकर हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
फोन कटने के बाद जब पूनम ने अपना मोबाइल देखा तो बैंक खाते से पैसे कटने के कई मैसेज आए हुए थे। कुल 8.25 लाख रुपये डेबिट होने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस माध्यम से बैंक खाते तक पहुंच बनाई और रकम किस खाते में ट्रांसफर की गई। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति की पहचान केवल आवाज़ के आधार पर न करें और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका में जन्मे बच्चों को फिर मिलेगी नागरिकता अमेरिका की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के फरीदाबाद के सिरोही गांव में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में लुटेरों के हौंसले इस कदर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ लोगों

|

|

|

केंद्र सरकार ने WhatsApp के आने वाले Username फीचर को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क