ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही मेल में हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग और धुरी रेलवे ट्रैक को भी ब्लास्ट करने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही पुलिस को इस सूचना दी गई।
स्कूलों में चल रहे थे बच्चों के एग्जाम
बताया जा रहा है कि लुधियाना के बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल , सेक्रेड हार्ट स्कूल और द एशियन स्कूल को धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया। वह अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंच रहे हैं।
जांच में कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई
इस बारे में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जांच में कोई ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं।