ख़बरिस्तान नेटवर्क : रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को ईडी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी मनी लॉड्रिंग रोकथाम नियम के तहत और पंजाब, चंडीगढ़ में हुई रेड के बाद की है। ईडी की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार जगत में हलचल मच गई है।
अलग-अलग जगहों पर की थी रेड
अधिकारियों के मुताबिक ईडी की टीमों ने जीरकपुर में ग्रुप के हेड ऑफिस के साथ-साथ कंपनी के डायरेक्टरों, करीबी सहयोगियों और दूसरे संबंधित लोगों के घरों पर भी तलाशी ली थी। ईडी को इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू
अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान उन्हें कथित वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।