ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी की वीडियो सार्वजनिक कर दी गई है। वीडियो में सीएम मान जत्थेदार और ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच सवाल जवाब किए जा रहे हैं। इसमें सीएम मान कह रहे हैं कि उनकी जो वीडियो वायरल की जा रही है वह पूरी तरह से फर्जी है और AI से तैयार की गई है। इसलिए मामले की वैज्ञानिक जांच जरूरी है।
15 जनवरी को सूटकेस लेकर पेश हुए थे सीएम मान
आपको बता दें की सीए मान कथित वायरल वीडियो को लेकर इसी साल 15 जनवरी को पेश हुए थे। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने गुरुओं के दसवंथ के सिद्धांत-गुरु की गोलक, आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सफाई देने के लिए कहा था।
श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने वाले चौथे सीएम
भगवंत मान से पहले 3 और मुख्यमंत्री भीमसेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल अकाल तख्त पर पेश हो चुके हैं। भीमसेन सच्चर अविभाजित पंजाब के दूसरे मुख्यमंत्री थे। अकाल तख्त पर पेश होने वाले मुख्यमंत्रियों में सबसे सख्त सजा सुरजीत सिंह बरनाला को दी गई थी। उन्हें पंथ से निष्कासित करने के साथ गले में तख्ती डालकर पेश होने को कहा गया था।