गुड मॉर्निंग जी।
आज है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बर्थडे
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर हुए साइन
अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। पूरा पढ़ें
जालंधर में चोरों का आतंक, घर बाहर खड़ा ऑटो चोरी
जालंधर के बस्ती शेख इलाके में चोरों के हौंसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला सतरा का है, जहां घर के बाहर खड़ा एक ऑटो चोरी हो गया। पूरा पढ़ें
मोगा में पुरानी रंजिश में व्यक्ति की गोलियां मारकर ह’त्या
मोगा के बाघापुराना के सुखानंद गांव में एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में घर में घुसकर हमलावरों ने चलाई गोलियां
जालंधर के शाहकोट के मंड गांव में दिनदहाड़े नकाबपोश हमलावरों ने एक घर में ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पूरा पढ़ें
देश के पूर्व PM के बेटे के नाम पर करोड़ों की ठगी
दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल की कंपनी को साइबर ठगों ने करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। पूरा पढ़ें
बर्थडे मनाकर लौट रहे 5 दोस्तों का एक्सीडेंट
तरनतारन में दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे एक ही गांव के 5 दोस्तों की कार का एक्सीडेंट हो गया। पूरा पढ़ें
जालंधर में गुरुद्वारे में बेअदबी, महिला गिरफ्तार
जालंधर के सगवाल गांव में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला की तरफ से गुटका साहिब की बेअदबी की गई है। पूरा पढ़ें
चंडीगढ़ में OLA कैब बैन, प्रशासन ने लिया फैसला
चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त फैसले लेते हुए OLA कैब को बैन कर दिया है। प्रशासन ने 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया है। पूरा पढ़ें
चंडीगढ़ मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड के दो आरोपियों का पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया। पूरा पढ़ें
रणथंभौर एक्सप्रेस ट्रेन से निकलने लगा अचानक धुआं
मध्यप्रदेश के रतलाम के लूणी-रीछा स्टेशन के पास वीरवार सुबह अचानक रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से धुआं निकलने लगा। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज का दिन धार्मिक आस्था और ज्योतिषीय गणनाओं का सुंदर संगम लेकर आया है। 19 जून 2026 को शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है और स्कन्द षष्ठी का विशेष पर्व भी मनाया जाएगा। पंचांग में बताए गए ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और योग व्यक्ति की दिनचर्या और मानसिक ऊर्जा पर प्रभाव डाल सकते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला है। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। हालांकि दूर रहने वाले किसी अपने की याद आपको थोड़ा भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है।
वृषभ राशि
आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी, खासकर परिवार और करीबी लोगों के साथ। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। विरोधियों को मात देने की पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन बाकी दिनों से कहीं ज्यादा राहत और खुशी देने वाला रहेगा। आपकी मेहनत आपको नई पहचान दिला सकती है और परिवार के साथ रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी या नए अवसर का बुलावा मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि
आज खर्चे आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा असर डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे मनपसंद कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में किसी सदस्य के करियर या काम से जुड़ी परेशानी बातचीत से सुलझ सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास और यादगार साबित हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बिजनेस और करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को शांति और सुकून मिलेगा।
कन्या राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम और नई उम्मीदें लेकर आएगा। घूमने-फिरने या यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को गुरुजनों की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में हल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है।
तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में आपको राहत और मजबूती महसूस होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और फैसले लेने की क्षमता भी मजबूत बनी रहेगी। किसी भी काम में लापरवाही करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आज जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपके लिए अच्छे संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्ति या वकील की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन में आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की भावना बनी रहेगी। अपने कामों को धैर्य और साहस के साथ पूरा करें।
धनु राशि
आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। यदि नए वाहन के लिए लोन अप्लाई किया हुआ था, तो उसमें सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और सम्मान देना बहुत जरूरी होगा, वरना छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन सकती है।
मकर राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी उत्साहजनक रहेगा। पुराने लेन-देन या आर्थिक उलझनों से राहत मिल सकती है। संतान के परीक्षा परिणाम घर में खुशी और गर्व का माहौल बनाएंगे। पिताजी के साथ किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा, लेकिन दूसरों के कामों में ज्यादा उलझना बाद में आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश हो जाएगा। यदि किसी और का वाहन चला रहे हैं, तो बेहद सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी लापरवाही नुकसान दे सकती है।
मीन राशि
आज आपको हर कदम पर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी कोई भी निजी बात किसी के साथ साझा करने से बचें। सरकारी कामों में थोड़ी परेशानी या देरी हो सकती है।