View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

राजस्थान के बीकानेर जिले में भारतमाला हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नापासर थाना क्षेत्र के देशनोक – नौरंगदेसर मार्ग पर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए वहां मौजूद आठ लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर एक ऑटो पलट गया था। उसे सीधा करने के लिए एक पिकअप वाहन मौके पर बुलाया गया था। इसी दौरान करीब आठ लोग वहां मौजूद थे और ऑटो को उठाने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पहले ऑटो व पिकअप को टक्कर मारी, इसके बाद वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। वहीं, हादसे में इंद्र सिंह (निवासी सालावास, जोधपुर), ताराचंद (राजलवाड़ा, चूरू), परमेश्वर (बादडिया) और पूजा, पत्नी राजेश जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घायल इंद्र सिंह ने बताया कि वह गांधीनगर की ओर से आ रहा था। सड़क पर ऑटो पलटा हुआ देखकर वह रुक गया था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को चपेट में ले लिया। उछलकर डिवाइडर की ओर गिर जाने से उसकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क