View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

होशियारपुर जिले के हलका मुकेरियां के गांव गुजर कतराला में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में एक तेंदुआ तड़पता हुआ दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों को लगा कि तेंदुआ मिट्टी में लोटकर धूप सेंक रहा है, लेकिन मोबाइल से दूर से बनाई गई वीडियो में पता चला कि वह घायल होकर तड़प रहा है।

गन्ने के खेत में छिपा था तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपा था। जैसे ही वह बाहर निकला, जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए लगाए गए ट्रैप में उसका पैर फंस गया। छूटने की कोशिश में उसका पैर बुरी तरह घायल हो गया। किसान अनिल कटोच ने बताया कि वह गेहूं की बुआई कर रहा था, तभी गन्ने के खेत की तरफ से आवाज आई। देखने पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वह डरकर ट्रैक्टर वहीं छोड़कर दूर चला गया और सरपंच को सूचना दी।

लोग देखने के लिए उमड़े

तेंदुआ दिखने की खबर फैलते ही गांव के लोग खेतों में एकत्रित हो गए। कुछ युवाओं ने वीडियो बनाकर देखा तो पता चला कि तेंदुआ ट्रैप में फंसा है और घायल होने के कारण मिट्टी में तड़प रहा है। डर के चलते कोई भी उसके पास नहीं गया। तुरंत पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया गया।

वन विभाग ने बेहोश कर किया रेस्क्यू

गांव के सरपंच मदन लाल ने बताया कि पहली बार गाव में तेंदुआ देखने पर लोग दहशत में थे। समय रहते वन विभाग और पुलिस पहुंची और दोपहर बाद तेंदुए को बेहोश करके सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। लोग राहत की सांस लेते दिखे।ग्रामीणों ने कहा कि रात दिन खेतों में जाना पड़ता है, इसलिए तेंदुआ मिलने से डर बढ़ गया है। जब तक उसे रेस्क्यू नहीं किया गया, घरों से बाहर निकलने में भी लोग घबराए हुए थे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में मंगलवार सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के सैन डिएगो में एक मस्जिद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

|

|

|

देशभर में आज 19 मई से पेट्रोल और डीजल की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क