View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार न तो शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगा और न ही अंतिम संस्कार करेगा।

‘मेरे घर में ही फेर दिया झाड़ू’ -मां
मृतक रंधावा की मां ने कहा कि “इन झाड़ू वालों ने मेरे बेटे को खा लिया है, इन्होंने तो मेरे हंसते-खेलते घर में ही झाड़ू फेर दिया।” परिवार का आरोप है कि रंधावा पिछले काफी समय से मानसिक दबाव में थे और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आलम यह था कि उन्होंने अपने बच्चों को ननिहाल भेज दिया था और वह खुद भी स्कूल की ड्यूटी के बाद अपने मायके चली जाती थीं।

गैंगस्टर और मौत की धमकी के आरोप
शनिवार आधी रात को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में दर्ज FIR में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पत्नी उपिंदर कौर के बयान के मुताबिक पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने रंधावा को सीधे तौर पर धमकाया था। भुल्लर ने रंधावा से कहा था कि “गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं और तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए मेरा एक इशारा ही काफी है।” आरोप है कि मंत्री ने रंधावा पर अपने नियम मानने का दबाव बनाया और कहा कि “अगर तू मेरे नियम नहीं मान सकता, तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।”

पुलिस ने देर रात दर्ज किया केस
अमृतसर पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और उनके PA दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर रंधावा का परिवार और समर्थक भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बर्थडे अमेरिका

|

|

|

अमेरिका में पंजाबी नौजवान ने परिवार पर चलाई गोलियांअमेरिका के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गए पंजाबी परिवार

|

|

|

बठिंडा की शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आगपंजाब के बठिंडा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के

|

|

|

पंजाब के बठिंडा जिले के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क