View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाबी सिंगरों और बॉलीवुड कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैलाने वाले युवक को सिंगर गीता जैलदार ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक ने अब तक बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, एक्टर-सिंगर एमी विर्क, गुरप्रीत घुग्गी, मिस पूजा, हरजीत हरमन, बब्बू मान, दिलजीत दोसांझ और सतिंदर सरताज समेत कई मशहूर हस्तियों के निधन की फर्जी अफवाहें फैलाई थीं।

यह झूठी खबरें “प्रीत ढिल्लो ऑफिशियल” नाम के फेसबुक अकाउंट से प्रसारित की जा रही थीं। गीता जैलदार ने युवक से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें आरोपी खुद स्वीकार करता नजर आ रहा है कि उसने ये फर्जी वीडियो बनाए और पोस्ट किए।

वीडियो में गीता जैलदार ने बताया कि आरोपी केवल व्यूज बढ़ाने और सोशल मीडिया से पैसे कमाने के मकसद से इस तरह की भ्रामक और संवेदनशील खबरें फैलाता था। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कलाकारों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उनके परिवार और बच्चों को भी मानसिक पीड़ा देती हैं। लंबे समय से इसकी तलाश की जा रही थी और आखिरकार युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसका फेसबुक पेज रिपोर्ट कर डिलीट करवा दिया गया।

बातचीत के दौरान युवक ने कबूल किया कि उसका पेज 3-4 साल पुराना है और वह करीब 10-11 कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैला चुका है। पूछताछ में उसने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी।

गीता जैलदार ने युवक के अकाउंट पर डाले गए कई फर्जी वीडियो भी दिखाए। इनमें एक वीडियो में कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के निधन की झूठी खबर, दूसरे में एमी विर्क की गोली मारकर हत्या की मनगढ़ंत कहानी और एक अन्य वीडियो में दिलजीत दोसांझ की मौत की अफवाह फैलाई गई थी।

वीडियो के अंत में गीता जैलदार ने साफ कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत न कर सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने देश में 100 फीसदी

|

|

|

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का बर्थडे

|

|

|

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शनअमृतसर के गोल्डन गेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शनिवार PGI अस्पताल के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क