ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के चुनाव की तैयारी है। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। ये भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो।
भाजपा का यही पैटर्न है – सीएम मान
CM भगवंत मान ने कहा- भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। बंगाल के चुनाव खत्म हो गए और उन्होंने कहा कि पंजाब की बारी है। ये भाजपा का पैटर्न है। वह इसी तरह हिंसा फैलाकर और लोगों को डरा-धमकाकर वोटें लेते हैं। मैं भाजपा को वॉर्निंग देता हूं कि वह बाज आ जाएं, पंजाबी डरने वाली नहीं हैं। जिस भी राज्य में इलेक्शन होते हैं, वहां लड़ाई कराते हैं।
भाजपा अपनी हरकतों से बाज़ आए
उन्होंने आगे कहा कि मैं भाजपा को कहता हूं कि पंजाब ने बहुत काली रातें देखी हैं, अब वह इस तरह की कोशिश न करे। आने वाले दिनों में भाजपा इस तरह की हरकतों से बाज आए क्योंकि पंजाब शांतिपूर्ण राज्य है। पंजाब हमेशा देश के संकट के वक्त मदद के लिए आगे आया है।