ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के ओंटारियों में हमलावरों ने एक पंजाबी नौजवान को निशाना बनाया है। हमलावरों ने नौजवान के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें हमलावर गाड़ियों को आग लगाते हुए दिख रहा है।
आग लगाते समय झुलसा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों को आग लगा देता है। गाड़ी को आग लगाने के दौरान एक आरोपी खुद भी आग की चपेट में आ जाता है और वह बचने के लिए भागने लगता है। जबकि उसका दूसरा साथी आग बुझाने में मदद करता है। इस दौरान दीवार पर गो बैक के नारे भी लिखे गए।
भारतीय समुदाय में डर का माहौल
इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच में डर का माहौल पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि यह जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।