View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया जा रहा है। अब अमृतसर में बटाला रोड पर एक ज्यूलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने दुकान पर फायरिंग भी की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो रात सवा 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

चेन बेचने के बहाने घुसे लुटेरे
दुकानदार ने बताया कि 2 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर दुकान में पहुंचे। इनमें से एक ने सफेद कपड़े पहन रखे थे और दूसरे ने दूसरे ने नीले। दोनों ने अपने मुंह को रुमाल से ढका हुआ था। दुकान में घुसते ही उन्होंनेकहा कि वे चांदी की चेन बेचने के लिए आए हैं। जब चेन लेने से मना किया तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और दुकान पर फायर कर दिए।

पीड़ित दुकानदार ने आगे बताया कि पहली गोली दुकान के साइड में लगी। जबकि दूसरी गोली मेरे पास से गुजर गई। किसी तरह उस जगह से हटकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। यह देखकर एक आरोपी फरार हो गया। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी, एक आरोपी फरार
मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 8:15 बजे केके ज्वैलर्स बांके बिहारी गली में हुई। दो आरोपियों में से एक को मौके पर पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का बर्थडे

|

|

|

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शनअमृतसर के गोल्डन गेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शनिवार PGI अस्पताल के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कुल्लू में जालंधर के टूरिस्टों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क