ख़बरिस्तान नेटवर्क : देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है। VITA ने दूध की नई कीमतें जारी कर दी हैं, जो 20 मई 2026 से लागू होंगी।
फुल क्रीम दूध हुआ महंगा
नई दरों के मुताबिक हरियाणा में VITA फुल क्रीम दूध के 500 मिली पैकेट की कीमत 35 रुपए से बढ़ाकर 36 रुपए कर दी गई है। वहीं 1 लीटर का पैकेट अब 69 रुपए की बजाय 71 रुपए में मिलेगा। कंपनी की ओर से दूध के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
VITA ने टोंड दूध के पैकेटों पर भी 1 से 2 रुपए तक की बढ़ोतरी लागू की है। इसके अलावा स्टैंडर्डाइज्ड और डबल टोंड दूध की कीमतों में भी संशोधन किया गया है। नई कीमतों के लागू होने के बाद घरेलू बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
पहले पेट्रोल-डीजल, अब दूध महंगा
इससे पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया था। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब खाद्य पदार्थों की कीमतें भी लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।