ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब उसकी मूंछे कहां पर हैं, मजीठिया को अब सामने आना चाहिए। उसे माझे का जरनैल बनकर आगे आना चाहिए। आपको बता दें कि मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ पड़ा है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मजीठिया को बताया कागजों का शेर
सीएम मान ने आगे कहा कि अब लोगों को पता चल गया है कि गुंडागर्दी इनके खून में बसी हुई है। यह पुलिस के काम में किस तरह बाधा डाल रहा है, सबके सामने है।इन्होंने लोगों को फंसाया और अब खुद फरार हो गए हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हम उसे तलाश रहे हैं। ये कागजों वाले शेर हैं। इन्होंने लोगों को फंसाया और खुद फरार हो गया।
मजीठिया के लगे गुमशुदगी के पोस्टर

वहीं मजीठा में मजीठिया के गुमशुदगी के पोस्टर भी दीवारों पर लगे हैं। पोस्टर में बिक्रम मजीठिया की फोटो लगाई गई है और उसके साथ ही लिखा गया है कि गुमशुदा भगौड़े की तलाश। उनका यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
मजीठिया पर आरोपी को रिहा कराने के आरोप
बिक्रम मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने 31मई रविवार को जबरन मजीठा पुलिस थाने में घुसकर एक आरोपी जोबनजीत सिंह को जबरन छुड़ा लिया। पुलिस वालों के मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को मजीठिया व उनके करीबियों को अमृतसर व चंडीगढ़ स्थित 6 ठिकानों पर रेड की थी।