ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ में एक बच्चा कार के अंदर फंस गया। जब इसका पता परिजनों को चला को वह तुरंत गाड़ी का लॉक खोलने के लिए पहुंचे। पर काफी देर तक लॉक न खुलने पर आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।
शुक्रवार की है घटना
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर की है। गाड़ी में ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम था। अंदर से एक बटन दबाने पर पूरी गाड़ी लॉक हो गई। बच्चे को गाड़ी के अंदर फंसा देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से गाड़ी का शीशा उतारने और लॉक खोलने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब लॉक नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा।
वायरल हो रही है वीडियो
इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने वाला लोगों को सलाह दे रहा है कि बाजार जाते समय सावधानी रखें और इस तरह छोटे बच्चों को कार के अंदर अकेला न छोड़ें। यह वीडियो वहां पर मौजूद एक महिला की तरफ से बनाया गया है। फिलहाल पुलिस के पास मामले की कोई शिकायत नहीं है।