View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के सुंची पिंड इलाके में इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े एक टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही समय में भयानक रूप ले लिया। आग से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने पाया काबू
पार्किंग में मौजूद ठेकेदारों ने तुरंत आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने पांच गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण
टैंकर चालक राजू, जो गुरदासपुर का निवासी है, ने बताया कि उसने टैंकर को डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण टैंकर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलकर टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, जो राहत की बात रही।

समय रहते काबू, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
फायर ब्रिगेड के अधिकारी लक्की ने बताया कि कंट्रोल कक्ष से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर सोना माहापात्रा का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के हैबोवाल की गोगी मार्किट गोपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक सड़क हादसे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क