View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने स्पिनर अर्थव अंकोलेकर की जगह जालंधर के 21 साल के कृष भगत को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपए की बेस प्राइज़ टीम में शामिल किया है। बेटे की आईपीएल में सिलेक्शन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और कृष के दादा भगत चुन्नी लाल ने परिवार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

2 साल से आ रहा था IPL में नाम
कृष की मां मनु भगत ने बताया कि बेटे का पिछले 2 साल से आईपीएल में नाम आ रहा था। पर उसका सिलेक्शन नहीं हो पा रहा था। जैसे ही मुंबई इंडियंस की टीम ने उसे अपने साथ जोड़ा तो उसने सबसे पहले घर पर फोन करके जानकारी दी। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल छा गया। बेटे की मेहनत आखिरकार रंग लेकर आई है।

टीम इंडिया से खेलने का है सपना
मां ने कहा कि कृष को क्रिकेट का इतना जूनून है कि वह सारा दिन मैदान में ही रहता था और वह खुद उसे घर लेकर आते थे। बेटे की आईपीएल में सिलेक्शन में जालंधर की अकेडमी के सभी कोच का अहम योगदान रहा। बेटे ने 5 वर्ष की आयु में अकेडमी में खेलना शुरू किया था। बेटे के अंदर किक्रेट का काफी जूनून है और उसका भारतीय टीम में खेलने का अब सपना है।

बेटों ने सियासत में, पोते ने खेल में नाम चमकाया
वहीं इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व कृष के दादा भगत चुन्नी लाल ने कहा कि मेरे लिए आज बेहद खुशी का दिन है। सुबह से ही बधाईयों को तांता लगा हुआ है। बेटों ने सियासत में नाम चमकाया, तो वहीं अब पोता खेल में नाम रोशन कर रहा है। सिलेक्शन होने के बाद पोते के साथ बात हुई और उन्होंने मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का आर्शीवाद दिया।

अथर्व की जगह पर टीम में शामिल हुए
बता दें कि अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। वह पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे।

उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं। अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की

|

|

|

जालंधर के 82 Teachers पर कार्रवाई, नोटिस हुआ जारी जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का

|

|

|

जालंधर के जिला प्रशासकीय एवं न्यायिक (जुडिशियल) कॉम्प्लेक्स को बम

|

|

|

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की लंबित महंगाई भत्ता (डीए) किश्तों

|

|

|

जून महीने में बैंक ग्राहकों को छुट्टियों का ध्यान रखना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अहमदाबाद में RCB ने गुजरात टाइटंस की

|

|

|

जालंधर में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 82 सरकारी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में चाबी बनाने वाली फैक्ट्री से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क