ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने 20 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं। जर्मनी की एयरलाइन कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल में आई भारी बढ़ोतरी के बाद लिया है। क्योंकि कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा था। इससे कंपनी को 40 हजार टन फ्यूल जेट बचेगा।
मंगलवार को 120 उड़ानें की थी रदद्
इससे पहले लुफ्थांसा ने अपनी रीजनल यूनिट ‘सिटीलाइन’ को बंद करने और 27 पुराने और ज्यादा ईंधन खर्च करने वाले विमानों को ग्राउंड करने की घोषणा की थी। मंगलवार से 120 उड़ानों को रद किया गया है, जो मई के अंत तक लागू रहेंगी। इसके अलावा गर्मियों के पूरे सीजन के लिए और कटौतियों की घोषणा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक की जाएगी।
कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकती है कंपनी
लुफ्थांसा अपनी मुनाफाखोरी बढ़ाने के लिए लागत कम करने पर भी काम कर रही है। कंपनी 2030 तक 4000 प्रशासनिक नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही छोटी दूरी की उड़ानों को कम लागत वाली इकाइयों जैसे ‘सिटी एयरलाइंस’ और ‘डिस्कवर’ को सौंपने की तैयारी है, जहां कर्मचारियों का खर्च मुख्य एयरलाइन की तुलना में करीब 40 प्रतिशत तक कम है।