ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शहरों को साफ-सुथरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए जारी आदेशों के मुताबिक अब नगर निगम और नगर काउंसिलों के आला अधिकारी को अपने ऑफिस से निकल कर सड़कों पर आना होगा। जिसमें उन्हें शहर में होने वाली सफाई का मुआयना करना होगा।
सुबह 7 से 8 बजे का समय तय
सरकारी आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को सफाई का जायजा लेने के लिए सुबह 7 से 8 बजे का समय तय किया गया ह। जिसमें वह सुबह-सुबह शहर की सफाई की जायजा लेंगे। इसके साथ ही हरजोत बैंस वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए राज्य के सभी निगम कमिश्नरों और नगर काउंसिलों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (EO) की हाजिरी चेक की।